देश

‘कयामत का दिन आएगा, मंदिर-मस्जिद पर बात…’, हिंदू-मुस्लिम नेताओं के रवैये पर मौलाना रजवी का बड़ा बयान

ऑल इंडिया जमात के अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने मंदिर-मस्जिद हंगामे पर बयान जारी किया है. मौलाना रजवी ने कहा है कि मंदिर और मस्जिद का मामला खत्म होना चाहिए. अब इस पर बात नहीं होनी चाहिए. अब तो रोजगार और कारोबार पर बात होनी चाहिए.

कयामत का दिन जरूर आएगा: रजवी

मौलाना रजवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कयामत वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कयामत एक दिन जरूर आएगी. भले हजार साल बाद आए, लेकिन कयामत आएगी जरूर.

बाबरी मस्जिद और राम मंदिर पर क्या बोले मौलाना?

मौलाना रजवी ने यह भी कहा कि आजकल मुस्लिम नेता मस्जिद की बात करते हैं और हिंदू नेता मंदिर की बात करते हैं. बाबरी मस्जिद और राम मंदिर पर बात नहीं होनी चाहिए. अब बुनियादी चीजों पर बात होनी चाहिए. अब वक्त सांप्रदायिक लड़ाई का नहीं बल्कि विकास की लड़ाई का है.

CM योगी ने बाबरी मस्जिद को लेकर दिया था सख्त बयान

योगी आदित्यनाथ ने 10 फरवरी 2026 बाराबंकी में एक सभा में बाबरी ढांचे को लेकर बहुत सख्त बयान दिया. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कयामत के दिन तक भी नहीं होगा, क्योंकि कयामत का दिन कभी आएगा ही नहीं. योगी ने कहा कि जो लोग कयामत का सपना देख रहे हैं, वे देखते-देखते सड़ जाएंगे और उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा. उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि हमने वादा किया था कि राम लला आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे, आज वहां मंदिर बन चुका है.

CM योगी के बयान पर हुमांयू का पलटवार

हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद से कहा कि यह लखनऊ या उत्तर प्रदेश नहीं है, यह बंगाल है और यहां ममता बनर्जी का राज है. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के तहत मुसलमान को भी मस्जिद बनाने का पूरा हक है, जैसे दूसरे लोग मंदिर या चर्च बनाते हैं. हुमायूं कबीर ने ऐलान किया कि 6 दिसंबर 2025 को बाबरी ढांचे गिराए जाने की बरसी पर उन्होंने मस्जिद की नींव रखी थी और अब 11 फरवरी 2026 से निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे करीब 1,200 लोग कुरान पढ़ते हुए काम शुरू करेंगे. हुमायूं ने योगी को चुनौती दी कि अगर रोकना है तो रोककर दिखाएं, लेकिन वे डरते नहीं हैं और कोई दबाव नहीं मानेंगे.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!