आजमगढ़

Mau news:घोसी क्षेत्र के व्यापारियों,संभ्रांत लोगों की बैठक लेकर पुलिस ने शांति सौहार्द के साथ त्योहारों को लेकर दिए निर्देश

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली के प्रांगण में सीओ, कोतवाल की उपस्थिति में क्षेत्र के व्यापारियों, जनसेवा केंद्र संचालकों के साथ संभ्रांत लोगों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक के निर्देशों से अवगत कराते सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाने एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील किया। बैठक के बाद पुलिस एवं पीएसी बल के साथ सीओ एवं कोतवाल ने नगर में पैदल गश्त कर नगर में शांति, सौहार्द बनाने की बात कही।
सीओ जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी व्यवसाई, जनसेवा केंद्र संचालक पुलिस का सहयोग करने के साथ अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही में सहयोग करें। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने कहा कि आप सभी एक दूसरे का सहयोग करते हुए सौहार्द बनाए रखें। व्यवसाई, जनसेवा केंद्र संचालक अपने अपने प्रतिष्ठानों में सामने के साथ अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए। जिससे चोरी, लूट आदि की घटनाओं में प्रभावी कार्यवाही हो सके। आप सभी के सहयोग से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि, रमजान पर्व को आप सभी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्वों को मनाए। इस अवसर पर व्यवसाई, जनसेवा केंद्र संचालक, संभ्रांत नागरिकके साथ हल्का प्रभारी व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!