देश

‘मेक इन इंडिया का शेर जंग खा रहा है’, अखिलेश यादव ने US संग ट्रेड डील, चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरा

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में सांसद और समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने लोकसभा में सरकार को घेरते हुए केंद्रीय बजट, अमेरिका के साथ ट्रेड डील, चीन के साथ सीमा विवाद से लेकर मेक इन इंडिया समेत कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए.

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार पहले ये बता दे कि पहले डील हुई या बजट बनी. बजट का हलवा यहां बटा या वहां. अगर यही डील होनी थी, तो 11 महीने तक इंतजार क्यों कराया? उन्होंने कहा कि हमने अपना बाजार एक बार फिर से खोल दिया, तो हमारी आत्मनिर्भरता, स्वदेशी कहां जाएगी. जनता भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जानना चाहती है कि जीरो बड़ा या 18.

केंद्रीय बजट पर क्या बोले अखिलेश यादव?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये बजट दिशाहीन है. कोई विजन नहीं है कि हमारा देश 2047 विकसित भारत बन जाएगा. इस बजट में पीडीए के लिए कुछ नहीं है. ऐसा लग रहा है कि सरकार ने इनके बारे में सोचना ही छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि 2025 में हमारा रैंक 144वां है. 10-11 साल से जो इतने बजट ला रहे हैं, हमारी पर कैपिटा इनकम नहीं बढ़ पा रही है. जब बजट आता है तो हम ढूंढते हैं कि हमारे राज्य के लिए क्या है. डबल इंजिन की बात होती है, लेकिन यूपी के लिए कुछ खास नहीं है.

मेक इन इंडिया का शेर जंग खा रहा: अखिलेश

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ी है, मेक इन इंडिया का शेर जंग खा रहा है. जिन्होंने गोली चलाई वो राम मंदिर बनवा रहे हैं. मनरेगा के नाम बदलकर आपने वीबी- जी राम जी कर दिया. हमारे देश के पीएम ने गांव गोद लिया था, उन्होंने उसको अनाथ छोड़ दिया है. ये बजट दिशाहीन है, 2047 तक विकसित भारत तो नहीं बनेगा, लेकिन हमारे गरीबों के साथ बहुत अन्याय होगा.

बजट, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर उठाया सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि सारे दल किसानों के लिए चिंतित रहते हैं, इस डील के बाद हमारे किसान का क्या होगा. हमारे किसान जब काले कानून के खिलाफ लड़ रहे थे, तो सरकार को वापस लेना पड़ा. आज भी किसानों को कानूनी गारंटी (MSP) नहीं मिल पाई है. यही सरकार चलती रही, तो गरीब लोहे पर पीतल चढ़ाकर अपनी बेटी को विदा नहीं कर पाएगा.

उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर अदृश्य लोगों को फायदा पहुंचाते हैं. बजट में आम जनता का ना जिक्र है ना फिक्र है. महंगाई बढ़ने पर भी टैक्स में छूट नहीं देना, ये टैक्स शोषण है. मध्यवर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है. बीजेपी का हर बजट एक बटा बीस का बजट मानते हैं, क्योंकि ये सिर्फ 5 फीसदी लोगों के लिए होती है. अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति को बुलडोजर से तुड़वा दिया. सरकार ने केवल एक मूर्ति नहीं, लगभग 100 मंदिरों को तोड़ने का काम किया है. नेपाल नरेश की ओर से दान किया हुआ एंटीक घंटा भी लापता है.

गंगा और यमुना की सफाई पर बोले सपा प्रमुख

उन्होंने कहा कि सिर्फ घंटा ही लापता नहीं है, नमामि गंगा को लेकर एक बात गूंजती है, मां गंगा ने बुलाया है. पिछले 11 साल से गंगा ने किसी को नहीं बुलाया, आज किस हालत में मां गंगा. अगर वो उल्टी बहेगी, तो आप धीरे-धीरे बाहर हो जाएंगे. आज बताइए यमुना की हालत क्या है? अगर दिल्ली में यमुना गंदा है, तो मथुरा में भी गंदा है, अगर आगे साफ होती है तो वो बुंदेलखंड का पानी जुड़ जाता है. अगर सबसे अच्छा रिवरफ्रंट बना है, वो है लखनऊ रिवर फ्रंट. अगर देश का पानी खराब हो, यूपी आते-आते सरकार की हवा भी खराब हो जाती है. नमस्कार करते हैं, नहीं तो आदाबा तो कर ही सकते हैं.

लाखों-करोड़ों के डील साइन हुए, जमीन पर कितना आयाः अखिलेश

सपा प्रमुख ने कहा कि जिस तरीके से आरक्षण का जब तक उनको हक नहीं मिल जाता, तब तक विकसित भारत इस बजट से ना आर्थिक और ना सामाजिक भेदभाव दूर हो रही है. आज बुलेट ट्रेन दो लाख करोड़ की कैसे हो गई. आप विरासत मिटा रहे हैं, वोट नहीं मिलता तो दाल मंडी को खत्म कर देंगे आप. ये कहते हैं कि इवेस्टमेंट लाएंगे, लाखों-करोड़ के MoU साइन हुए थे. जमीन पर कितना आया.

उन्होंने कहा कि अयोध्या में एयरपोर्ट घोटाला, बनते ही पानी टपकने लगा. कन्नौज में रेलवे स्टेशन, बनते ही गिर गया. आपका स्मार्ट सिटी कैसा है. इंदौर में पानी पीने से लोगों की मौत हो गई. भजन संध्यास्थल में घोटाला. हमारे देश का कारोबार कैसे उलझा दिया. हमारे बाजार को पूरा बेच दिया, चीन की निगाह हमारे बाजार और जमीन दोनों पर है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!