Mau news:सीआरओ दिनेश की अध्यक्षता में तहसीलदिवस में सुनी गई जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्णनिस्तारण के दिए निर्देश

घोसी।मऊ। घोसी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे 40 शिकायतें प्राप्त हुई। तीन का हुआ समाधान।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों का मौके पर जाकर गुण दोष के आधार पर निस्तारण किया जाय। समाधान दिवस में जनता हमसे अपेक्षाएं लेकर आती है। इस लिए आप सभी प्राप्त शिकायतों का ईमानदारी से निराकरण करें।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अशोक कुमार सिंह एवं तहसीलदार डॉ धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण पारदर्शिता, प्राथमिकता और गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 29, पुलिस विभाग की 2, विकास विभाग की 4, विद्युत विभाग की 1, आपूर्ति विभाग की 1, नगर पंचायत से संबंधित 1 तथा अन्य विभागों की 2 शिकायतें शामिल रहीं।
अधिकारियों ने शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए। क्षेत्र के शरबहतबिरैचा निवासी संतोष ने अपने मकान के सामने से दबंग द्वारा रखे गए गुमटी को हटवाने की बात कही। दोहरीघाट नगर निवासी कमलेश सोनकर, भोला, कौशल्या, अनिल के साथ सभासद बीना सोनकर ने शिकायत किया कि मोहल्ले में बने नाली पर मदन लाल चौरसिया, अमृत, छेदी लाल चौरसिया आदि ने नाली पर अतिक्रमण कर लिए है। फलस्वरूप घरों के साथ बरसात का पानी जाम हो कर परेशानी का कारण बन रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम न्यायिक सत्यप्रकाश,सीओ जितेंद्र कुमार सिंह, नगर पंचायत घोसी के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, नगर पंचायत दोहरीघाट के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



