राज्य

शिमला-मंडी-कुल्लू के विकास पर मंथन, CM सुक्खू ने विधायकों से की चर्चा, बजट 2026-27 पर तैयार की रणनीति

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित ‘विधायक प्राथमिकता बैठक’ के दूसरे दिन कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के विधायकों के साथ उनकी क्षेत्रीय समस्याओं और विकास योजनाओं पर गहन चर्चा की. मुख्यमंत्री ने राज्य की आर्थिक स्थिति का ब्यौरा देते हुए जहाँ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं केंद्र सरकार द्वारा सहायता बंद किए जाने पर कड़ा ऐतराज भी जताया.

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने अपने ठोस प्रयासों से पिछले तीन वर्षों में 26,683 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है. इस होटल के स्वामित्व से सरकार को 401 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ हुआ है और भविष्य में हर साल 20 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है. कड़छम-वांगतू परियोजना में राज्य की रॉयल्टी को 12% से बढ़ाकर 18% किया गया है, जिससे सालाना 150 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी.

केंद्र सरकार के निर्णयों पर “अन्याय” का आरोप

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 16वें वित्त आयोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (RDG) को बंद करने के निर्णय की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि अनुदान बंद होने से हिमाचल को 50,000 करोड़ रुपये का भारी वित्तीय क्षति होगी. इससे वेतन, पेंशन और जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे तौर पर प्रभावित होंगी. मुख्यमंत्री ने इसे पहाड़ी राज्य के साथ “अन्याय” बताते हुए अनुदान बहाल करने की मांग की. केंद्रीय बजट में पूर्वोत्तर के लिए ‘बौद्ध सर्किट’ की घोषणा हुई, लेकिन हिमाचल को इससे बाहर रखा गया, जिसे मुख्यमंत्री ने भेदभावपूर्ण करार दिया.

विधायकों की प्रमुख मांगें और क्षेत्रीय मुद्दे

बैठक के दौरान तीनों जिलों के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताएं रखीं:

जिला कुल्लू

मनाली (भुवनेश्वर गौड़): आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण, बर्फ हटाने की मशीनें और पर्यटन सीजन में अतिरिक्त पुलिस बल की मांग.

कुल्लू (सुंदर सिंह ठाकुर): कुल्लू हवाई अड्डे का विस्तार, मणिकर्ण के लिए वैकल्पिक सड़क और मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में स्टाफ वृद्धि.

बंजार (सुरेंद्र शौरी): बिजली सुधार के लिए बजौरा सब-स्टेशन का सुदृढ़ीकरण और लारजी में वाटर स्पोर्ट्स की शुरुआत.

आनी (लोकेंद्र कुमार): चिट्टा माफिया पर कड़ी कार्रवाई और पुलिस बल में बढ़ोतरी.

जिला मंडी

करसोग (दीपराज): आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का निर्माण और बस सेवाओं में वृद्धि.

सुंदरनगर (राकेश जम्वाल): सीवरेज सुविधा में सुधार और निर्माणाधीन स्टेडियम का कार्य पूरा करना.

नाचन (विनोद कुमार): आपदा प्रभावित फुटओवर ब्रिज का निर्माण और इंडोर स्टेडियम का कार्य.

मंडी (अनिल शर्मा): भारी वाहनों के लिए मंडी बाईपास और मंडी जेल को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग.

सरकाघाट (दिलीप ठाकुर): सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पद भरना और पेयजल योजना का निर्माण.

 जिला शिमला

चौपाल (बलबीर वर्मा): सैंज-देहा-चौपाल सड़क का सुधारीकरण और बर्फबारी के दौरान बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था.

बॉर्डर टूरिज्म की नई पहल

मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत-चीन सीमा पर शिपकी-ला दर्रे पर ‘बॉर्डर टूरिज्म’ गतिविधियों की शुरुआत की गई है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों की आर्थिकी को बल मिलेगा.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!