खेल

इस एक गलती की वजह से हारा नीदरलैंड्स, PAK के खिलाफ हो गई चूक; जीता हुआ मैच हार गया NED

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच श्रीलंका के कोलंबो में खेला गया. मुकाबले में पाकिस्तान ने अंत में 3 विकेट से जीत दर्ज की. एक वक्त पर ऐसा लगने लगा था कि पाकिस्तान मुकाबला गंवा देगा, लेकिन स्कॉटलैंड की एक गलती ने पाकिस्तान को हारा हुआ मैच जितवा दिया. 

पाकिस्तान को आखिरी के 2 ओवर में 29 रनों की दरकार थी. टीम 7 विकेट गंवा चुकी थी. क्रीज पर ऑलराउंडर फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी मौजूद थे. टीम के लिए सबसे बड़ी उम्मीद फहीम अशरफ ही थे. हालांकि शाहीन भी छक्के लगाने की काबीलियत रखते हैं. लेकिन 19वें ओवर में स्कॉटलैंड के मैक्स ओ’डॉउड ने फहीम का सिंपल कैच छोड़ दिया.

कैच छूटने के बाद फहीम अशरफ ने निकाल दिया मैच 

कैच छूटने के दौरान फहीम का स्कोर 10 रन से कम था. इसके बाद उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात करके पाकिस्तान को जीत की लाइन पार करवा दी. फहीम ने 11 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 29* रन बनाए और पाकिस्तान को टूर्नामेंट का पहला मैच जितवा दिया. 

मैच का पूरा हाल 

बता दें कि मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बैटिंग के लिए उतरी नीदरलैंड्स 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई थी. इस दौरान टीम के लिए स्कॉट एडवर्ड ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाए. इस दौरान पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सैम अयूब ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले. बाकी 1 विकेट शाहीन अफरीदी को मिला. 

फिर रन चेज के लिए मैदान पर उतरी पाकिस्तान टीम ने 19.3 ओवर में 148/7 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाली. इस दौरान टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रन स्कोर किए. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!