देश

अमेरिका ने घटाया टैरिफ तो पानीपत के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने PM मोदी का जताया आभार, मनोहर लाल खट्टर थे चीफ गेस्ट

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत एक्सपोर्ट एसोसिएशन और पानीपत के सभी औद्योगिक संगठन की ओर से स्थानीय जिमखाना क्लब के सभागार में आयोजन किया गया. इस दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल बतौर गेस्ट शामिल हुए. इस दौरान शहर के उद्योगपति समेत व्यापारियों की ओर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया गया. ये धन्यवाद अमेरिका की तरफ से घटाए टैरिफ को लेकर दिया गया. 

इस मौके पर केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश के विकास में कृषि और उद्योग  ही नहीं व्यापार जगत की भी अहम भूमिका होती है.  हम सबके लिए यह खुशी का अवसर है कि इस समय देश की कमान एक अनुभवी और कुशल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में हैं. उन्ही के नेतृत्व का परिणाम है कि अमरीका ने भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है जिससे देश के उद्योगपतियों, निर्यातकों और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है. 

2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को सहयोग मिलेगा: खट्टर

उन्होंने कहा कि इससे निश्चित रूप से भारत के व्यापारियों को लाभ मिलेगा और केंद्र सरकार कुशल वित्त प्रबंधन, घटाए गए टैरिफ का लाभ उठाते हुए देश को 2047 से पूर्व विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में सहयोग मिलेगा. उन्होंने कहा कि पानीपत जिला के सभी उद्योग देश की आन बान शान है. इन उद्योगों में दस लाख से अधिक व्यक्ति प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त कर रहे है. इसलिए केंद्र और प्रदेश सरकार की नजर पानीपत के आद्योगिक विकास पर केंद्र और प्रदेश सरकार की नजर हमेशा बनी रहती है. उन्होंने कहा कि अब  18 परसेंट टैरिफ होने के कारण वर्ष 2026 व्यापारियों के लिए विशेष वर्ष बन गया है.

उन्होंने कहा कि इस इंडो – यूएस ट्रेड डील के माध्यम से केंद्र सरकार ने जहां व्यापारियों के ही नहीं किसानों और डेयरी के किसानों के हितों की सुरक्षा करने में भी सफलता हासिल की है. भारत विश्व को अपना परिवार मानता है. इसी के दृष्टिगत भारत विश्व के सभी देशों के साथ संतुलित व्यवहार रखते हुए व्यापार करना चाहता है.

भारत ने वैश्विक शक्ति का नया अध्याय लिखते हुए मदर ऑफ ऑल ट्रेड डील्स मुक्त व्यापार समझौता करके भी एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है. इसका पानीपत के उद्योगपतियों को भी विशेष लाभ मिलेगा. मनोहर लाल ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण जहां 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ पाए है. वहीं, देश को चौथी आर्थिक शक्ति बना कर भी सरकार ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.

(रिपोर्ट- सुमित भारद्वाज)

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!