आजमगढ़

Deoria news, विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान में कवियों ने बांधी शमा देर रात चला रहा कवि सम्मेलन

विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षण संस्थान में कवियों ने बांधी समा देर रात तक चलता रहा कवि सम्मेलन।
देवरिया।
स्थानीय विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्रा ने मां सरस्वती एवं विश्वनाथ त्रिपाठी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर प्रारंभ किया कार्यक्रम मैं विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया इसके बाद विभिन्न जगहों से आए हुए कवियों ने देर रात तक श्रोताओं को खोजपूर्ण कविताएं सुन कर उत्साहित कर दिया आयोजक अरविंद त्रिपाठीने बताया कि अपूर्व विक्रम राजस्थान, भालचंद्र तिवारी अंबेडकर नगर, मधु श्रीवास्तव नर कंकाल रायबरेली, हृदयानंद विशाल तरकुलवा, अबरार घोषीवी, राजकिशोर तिवारी बस्ती,बादशाह प्रेमी कसया,रमेश तिवारी अनजान, रामेश्वर यादव बरहज द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में डॉ अजय मिश्रा विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र त्रिपाठी, बलभद्र त्रिपाठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत जायसवाल, अशोक शुक्ल प्रधानाचार्य, सावित्री राय, खड़क बहादुर यादव, रामचंद्र यादव, राम श्रृंगार पांडे, धीरेंद्र तिवारी ग्राम प्रधान, राघवेंद्र तिवारी, दिनेश मणि, बैजनाथ पाल, रविंद्र पाल, सिराज अहमद, राधेश्याम तिवारी, सुभाष यादव एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल सोनकर सहित क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!