आजमगढ़

Azamgarh News: विश्व कैंसर दिवस पर जनपद में 100 कैंसर-टीबी स्क्रीनिंग शिविर, एक माह का विशेष अभियान

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़:विश्व कैंसर दिवस पर जनपद में 100 कैंसर-टीबी स्क्रीनिंग शिविर, एक माह तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान — डॉ. एन.आर. वर्मा,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी 2026) के अवसर पर जनपद में कैंसर एवं क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम, समय पर पहचान तथा जनजागरूकता के उद्देश्य से लगभग 100 स्वास्थ्य, स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक माह तक विशेष जागरूकता एवं स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी विकास खंडों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर कैंसर एवं टीबी की जांच, परामर्श तथा जनजागरूकता गतिविधियां नियमित रूप से आयोजित कराई जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।
सीएमओ डॉ. वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर से होने वाली मृत्यु दर में वृद्धि चिंता का विषय है तथा विशेषज्ञों के अनुसार कैंसर उपचार में सफलता का मुख्य आधार समय पर जांच (Early Detection) एवं नियमित स्क्रीनिंग है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन शिविरों में निःशुल्क जांच, चिकित्सकीय परामर्श और बचाव संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने सभी चिकित्सा इकाइयों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, चिकित्सकीय टीम की उपलब्धता बनाए रखें तथा आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में समयबद्ध रूप से प्रेषित करें।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि इस विशेष अभियान के दौरान आयोजित शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं तथा कैंसर व टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक होकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!