ब्रेकिंग न्यूज़

मेहनाजपुर में नकाबपोश बदमाशों ने 50,000 रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के कूबा पीजी कॉलेज के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने जन सेवा केंद्र संचालक से 50,000 रुपये की लूट को अंजाम दिया।

पीड़ित शाह आलम, दरियापुर नवादा गांव के निवासी और पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक, देर रात अपने केंद्र को बंद करके घर लौट रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, तीन नकाबपोश बदमाशों को देखकर शाह आलम ने भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने पिस्टल की नोक पर उसका पैसे से भरा बैग छीन लिया। लूट के दौरान पीड़ित को थप्पड़ भी मारे गए और बदमाश मौके से बाइक पर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने मेहनाजपुर थाने में शिकायती पत्र देकर तहरीर दी, जिसमें उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!