कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी व उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी,
आजमगढ़ में BJP महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

आजमगढ़। कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने पर आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा ने तीव्र आक्रोश जताया। इसको लेकर कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रही BJP महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा मंच से प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ भद्दी गालियां दी गईं, जो न केवल लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान का भी अपमान है।
पूनम सिंह ने राहुल गांधी से पूरे देश से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा, “लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल और अब कांग्रेस मंच से गालियां दिलवाना बेहद निंदनीय है। यह आचरण देश की जनता और BJP कार्यकर्ताओं में गहरे आक्रोश का कारण बना है।”
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की विभा बर्नवाल, उषा आर्या, अंजना सिंह, अमित लता सिंह, सुमन सिंह राजपूत, निरूपमा पाठक, सारिका सिंह, प्रगति सिंह, रेनू गोस्वामी, रानी चौरसिया, रेखा सिंह, रागिनी तिवारी, ध्यानी यादव, धर्मशीला, कुशुम लता बौद्ध, पूनम मौर्या, अल्का सिंह, श्याम प्रभा, मंजू द्विवेदी, अपर्णा यादव, शारिका, गीता विश्वकर्मा और अपर्णा राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और घटना की कड़ी निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।



