ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़: श्रीरामगंज बाजार तिराहा पर स्कूल बस और डम्पर की टक्कर, 16 घायल

आजमगढ़। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार तिराहा के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें ठाकुर विद्या मन्दिर ग्लोबल स्कूल, कैथीशंकरपुर लालगंज की स्कूल बस और एक डम्पर की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार 14 छात्र-छात्राएं, ड्राइवर और खलासी सहित कुल 16 लोग घायल हो गए।

घायलों में शामिल हैं:

  • कृष्णा, 13 वर्ष, पुत्र राकेश सरोज, गोमाडीह

  • प्रतीक, 8 वर्ष, पुत्र आनंद, बहादुरपुर

  • प्रिया कुमारी, 8 वर्ष, पुत्री आनंद, बहादुरपुर

  • अंजलि, पुत्री लालबहादुर, पन्दहा

  • सागर, 18 वर्ष, पुत्र इंद्रेश, महगूपुर

  • शिव प्रसाद, 13 वर्ष, पुत्र आनंद यादव, बहादुरपुर

  • अनन्या राय, 8 वर्ष, पुत्र प्रदीप राय, गोसाई की बाजार

  • आयुषी राय, 12 वर्ष, पुत्री हरिओम राय, गोमाडीह

  • अनुज गुप्ता, 15 वर्ष, पुत्र कृष्ण मुरारी, गोसाई की बाजार

  • शिव प्रसाद, 14 वर्ष, पुत्र आनंद, अमेठी

  • प्रिया यादव, 15 वर्ष, पुत्री लालबहादुर यादव, पन्दहा

  • सौरभ, 15 वर्ष, पुत्र इंद्रेश कुमार, मेहनगर

  • सागर, 17 वर्ष, पुत्र इंद्रेश, मेहनगर

  • तेजस राय, 12 वर्ष, पुत्र पंकज राय, अमौड़ा

  • ड्राइवर कमलेश राय, 55 वर्ष, पुत्र शिव प्रसाद, अमेठी

  • कंडक्टर भीम, 25 वर्ष, पुत्र मूलचंद, मिर्जाआदमपुर

घायलों में शिव प्रसाद यादव, अनुज गुप्ता, अनन्या राय सहित चार छात्रों के पैर में फ्रैक्चर हुआ। सभी घायल बच्चों और कर्मचारियों को सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लालगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे और बच्चों की स्थिति जानकर उन्हें घर ले गए। वहीं, घटना की सूचना पाते ही उपजिलाधिकारी लालगंज भूपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश, कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय, एसआई विनोद सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य एवं घायल छात्रों के इलाज में सहयोग किया।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस और डम्पर की टक्कर मार्ग पर अनियंत्रित गति के कारण हुई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने कहा कि दुर्घटना में घायल सभी छात्रों का इलाज प्राथमिकता से किया जा रहा है और उन्हें सुरक्षित घर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!