ब्रेकिंग न्यूज़

आज़मगढ़: अवैध हुक्का बार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संचालक सहित पाँच गिरफ्तार

आज़मगढ़।
                थाना मुबारकपुर पुलिस ने अलीनगर चौराहे के पास स्थित आउल कैफे पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से संचालित हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 10 हुक्के, बड़ी मात्रा में फ्लेवरयुक्त तंबाकू और सिगरेट बरामद किए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हुक्का बार संचालक सहित पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया।  29 अगस्त की रात प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय को सूचना मिली कि आउल कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है और कम उम्र के युवाओं को नशे की लत लगाई जा रही है। इस आधार पर पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र के साथ छापा मारा।पुलिस को मौके पर कैफे की मेजों पर रखे 10 हुक्के और विभिन्न लोग फ्लेवरयुक्त तंबाकू पीते हुए मिले। पुलिस को देखकर कई लोग भाग निकले, लेकिन संचालक अजीजुर्रहमान, उनके दो बेटे आकिब रहमान व नवाजिस रहमान, और दो अन्य व्यक्ति अबु तोराब व कमालुद्दीन को मौके से गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में पुलिस ने बरामद किया:

  • 10 हुक्के

  • 3 हुक्का रॉड

  • 7 हुक्का पाइप

  • 6 चिलम

  • 7 फुकनी

  • 1 चिमटी

  • 24 डिब्बे फ्लेवर

  • विभिन्न कंपनियों के 107 पैकेट फ्लेवर

  • 17 पैकेट सिगरेट

पूछताछ में संचालक ने स्वीकार किया कि वह अपने पुत्रों के साथ मिलकर बिना लाइसेंस हुक्का बार चला रहा था और प्रत्येक हुक्के का रेट 150 रुपये तय किया गया था।

आरोपियों के पास हुक्का और तंबाकू रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। उनके खिलाफ सिगरेट और तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी रात करीब 10:45 बजे हुई।

  • अजीजुर्रहमान पुत्र अब्दुल रहमान, निवासी अलीनगर, ईदगाह के पास

  • आकिब रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान, निवासी अलीनगर

  • नवाजिस रहमान पुत्र अजीजुर्रहमान, निवासी अलीनगर

  • अबु तोराब पुत्र मो. नईम, निवासी अलीनगर

  • कमालुद्दीन पुत्र सलाउद्दीन, निवासी अलीनगर

छापेमारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय और उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र सहित थाना मुबारकपुर की पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!