अपराध

नकली देसी घी का बड़ा खुलासा! मेरठ-बागपत के 5 व्यापारी गिरफ्तार

लखनऊ | Azmi India News Desk

अगर आप बाजार से देसी घी खरीदते हैं तो अब आपको सावधान हो जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने एक बड़े नकली देसी घी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मेरठ और बागपत के 5 व्यापारियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों की सेहत के साथ खतरनाक खिलवाड़ कर रहे थे।

 

गिरफ्तार आरोपी:

आशु जैन

सुदेश जैन

प्रवीण जैन

अरुण कुमार

आबिद

कैसे बनाते थे नकली घी?

ये आरोपी डालडा और रिफाइंड तेल में घी की कृत्रिम खुशबू (एसेंस) मिलाकर उसे असली घी जैसा बनाते थे। फिर उसे अमूल, मधुसूदन और मदर डेयरी जैसी मशहूर कंपनियों के नकली रैपर में पैक करके बाजार में बेचते थे।

अब तक बेचा गया:

➡️ 54,000 लीटर से ज्यादा नकली देसी घी

➡️ हर महीने बनाते थे 1500 लीटर घी

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है।

सेहत के दुश्मन बन चुके मिलावटखोर!

इस घटना से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्री में भारी मिलावट हो रही है, जो आम जनता की सेहत को गंभीर खतरे में डाल सकती है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!