आजमगढ़

Azamgarh News: जय श्री राम” के उद्घोष से गूंज उठा गौरी कालिका धाम, भव्य राम कथा का भावपूर्ण समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आजमगढ बलरामपुर से बबलू राय की खास रिपोर्ट

“जय श्री राम” के उद्घोष से गूंज उठा गौरी कालिका धाम, भव्य राम कथा का भावपूर्ण समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी नरायनपुर गांव स्थित शक्तिपीठ गौरी कालिका धाम में नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित भव्य श्री राम कथा का शुक्रवार को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक वातावरण के बीच समापन हो गया। पूरे एक सप्ताह तक चली इस दिव्य कथा ने क्षेत्र को राममय बना दिया, जहां हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।
कथा का रसपान कराते हुए कथावाचक पंडित अलंकार कौशिक जी महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्म की स्थापना के संदेशों को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उनके मुखारविंद से निकली कथा ने श्रद्धालुओं के हृदय को भक्ति से सराबोर कर दिया। कथा के अंतिम दिन वातावरण “जय श्री राम” के उद्घोष से गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
इस भव्य आयोजन का संचालन मंदिर के पुजारी विजय पांडे उर्फ रिंकू पांडे, संगठन के अध्यक्ष विनय राय एवं संरक्षक सुधीर राय के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी के सामूहिक प्रयास से यह धार्मिक आयोजन अत्यंत भव्य और अनुकरणीय बना।
कथा समापन के उपरांत ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद के रूप में पूड़ी, चना छोला, चावल एवं सूजी का हलवा श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर सूरज राय, गुड्डू राय, उमेश चंद्र राय, अशोक राय, डॉ. शिवम, अरुण राय, सूबेदार यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तों की आस्था, समर्पण और सहयोग ने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज एकजुट होकर धर्म और संस्कृति के मार्ग पर चलता है, तो ऐसे आयोजन दिव्यता का अद्भुत उदाहरण बन जाते हैं।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!