ब्रेकिंग न्यूज़

अखिलेश यादव यूपी पुलिस मुख्यालय पहुंचे, खोला मोर्चा

सपा का ट्विटर हैंडल संचालक गिरफ्तार

लखनऊ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में यूपी पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर वह पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी की ओर से एक ट्वीट कर लिखा गया है कि -‘अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय लखनऊ पहुंचे लेकिन मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है।
बता दें कि मनीष जगन अग्रवाल समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ट्विटर हैंडल के संचालक हैं। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष पर समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। लखनऊ हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने मनीष के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। समाजवादी पार्टी ने मनीष की गिरफ्तारी को निंदनीय और शर्मनाक है।

Azmi India News

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!