Azamgarh news:हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दो दिवसी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन


रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:
आजमगढ़ जिला के सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार के पास स्थित ग्राम सभा बेरी डाड में भागीरथी संस्थान धरा धाम द्वारा दो दिवसी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो 4 फरवरी से प्रारंभ होकर 5 फरवरी की ढेर शाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।इस प्रतियोगिता में प्रदेश के कोने-कोने से तर्जनों टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता टीम के खिलाड़ियों ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को खूब हंसाया।बता दें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतापगढ़ और मुरादाबाद के जिला जज थे। उन्होने बृहस्पतिवार को लाल फीता काटकर फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जिसमें हॉस्टल आजमगढ़ और बाराबंकी तथा गोरखपुर टीम के खिलाड़ियों ने अपने कला का प्रदर्शन किया।समाचार लिखे जाने तक आजमगढ़ की टीम ने 25 अंक बनाकर गोरखपुर को 6 अंक पर खड़ा कर के हैरान में डाल दिया था। जिसे देखकर दर्शक् भी अचंभित थे। आजमगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर लोग् काफी प्रसन्न थे।कभी जब गोरखपुर के खिलाड़ी अपनी टीम के लिए गोल बनाते तब गोरखपुर के दर्शक् अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए तालियां बजाते वही जब आजमगढ़ के खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बढ़त बनाते तो आजमगढ़ के दर्शक् शोर शराहबा के साथ जोरदार् जोरदार तालियां बजाते। इस मौके पर प्रतापगढ़ मुरादाबाद के जज ने कहा कि खेल अति उत्तम है खेल लोगों को आपस में जोड़ता है। यही एक ऐसी पूजा है जिसका कोई धर्म नहीं है। सभी धर्म के लोग इसे मिलजुल कर एक साथ खेलते हैं इसलिए खेल जोड़ने का काम करता है तोड़ने का नहीं।इस मौके पर क्षेत्रीय सामाजिक नेता शंकर यादव नागेंद्र पटेल बृजेस पाठक ब्लाक प्रमुख ओर विजय सिंह शाहिद तमाम् गदमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अमीला त्रिपाठी एलके पांडे कर रहे थे।कार्यक्रम के संयोजक और आयोजक सत्य प्रकाश सिंह आनंतुको को नग वस्त्र और मोमेंटो देकर उनका सम्मान कर रहे थे।इस मौके पर मीडिया लाइन से रोशन लाल पत्रकार जगन्नाथ पांडे आनंद गुप्ता जीवन कश्यप सहित आदि लोग् मौजूद थे।इस मौक़े पर सत्य प्रकाश सिंह द्वारा रोशन लाल पत्रकार साहित अन्य लोगों को अंग वस्त्र ओर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।



