देश

‘उम्र को देखते हुए खरगे जी बैठकर नारेबाजी करें’, राज्यसभा में PM मोदी ने नेता विपक्ष पर कसा तंज

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन किया. इस दौरान सदन में विपक्ष ने हंगामा कर दिया. विपक्ष की नारेबाजी के बीच PM मोदी ने कहा कि देश आज तेज गति से विकास कर रहा है. PM मोदी ने विपक्ष के विरोध के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर तंज कसते हुए कहा, ‘उम्र को देखते हुए खरगे जी बैठकर नारेबाजी करें.’

विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया

PM मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष ने नारेबाजी कर के सदन से वॉकआउट कर दिया. PM मोदी ने कहा, ‘जो लोग थक कर चले गए उन्हें जवाब देना होगा. कांग्रेस की वजह से देश को भुगतना पड़ रहा है. कांग्रेस के पास न सोच है और न इच्छाशक्ति है. खुद को राजा समझने वाले लोग भी आर्थिक समानता की बात करते हैं. अब क्या यही दिन देखना बाकी रह गए थे.’ PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हर वर्ग की बात रखी है.

भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बन रहा: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है. हम बहुत अहम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं. दुनिया हमारा महत्व समझ रही है. भारत ने दुनिया के 9 बड़े देशों के साथ ट्रेड डील की है. भारत कई देशों का भरोसेमंद पार्टनर है और हम दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर हैं. दुनिया हमारे टेलेंट का महत्व समझ रही है. भारत अपना सामर्थ्य दिखा रहा है.

रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो गया भारत: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत पर भाषण देते हुए कहा, ‘देश नीतियों के आधार पर चल रहा है. देश आज रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है. भारत दुनिया से मुकाबले के लिए तैयार है. बड़े-बड़े देश भारत के साथ व्यापार करने के लिए आतुर हैं. यूरोपीय यूनियन (EU) से हमने मदर ऑफ ऑल डील की है. आज देश नीतियों के आधार पर चल रहा है.’

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!