यूपी में अगले 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम:21-22 नवंबर को पूर्वांचल में बारिश के आसार; रात की ठंड से राहत
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का असर अब उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में 20 नवंबर से हवाओं का रुख बदलकर पुरवा हो जाएगा। वहीं, 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और गाजीपुर में बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले, सुबह गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, जौनपुर, मुजफ्फरनगर और संभल समेत 28 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 10 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। प्रदेश में रात का पारा 10°C से नीचे आ गया। कानपुर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 9.4°C रिकॉर्ड किया गया। हरदोई और मुजफ्फरनगर में भी पारा 10°C तक पहुंच गया। दिन में बहराइच, चंदौली में पारा 29°C दर्ज किया गया। कोहरे की 2 तस्वीरें- 'अकवान' तूफान का असर, 2 दिन बारिश होगी लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बने 'अकवान' चक्रवात के असर से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। 21 और 22 नवंबर को पूर्वी यूपी में बारिश के आसार हैं। भीषण ठंड के साथ गलन और कोहरा भी बढ़ेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)