शहीद पथ पर तेल टैंकर से टक्कर:हुसडिया के पास हुआ हादसा, मौके पर पुलिस बल पहुंचा
लखनऊ के गोमतीनगर में हुसडिया चौराहे के पास शहीद पथ पर सड़क हादसा हो गया। यहां पर तेल टैंकर ने नगर निगम की स्वीपिंग मशीन में टक्कर मार दी। घटना की चपेट में एक स्कूटी सवार भी आ गया। इसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, दुर्घटना के बाद वाहनों की कतार लग गई। यहां पर पुलिस बल ने पहुंचकर क्रेन की मदद से टैंकर को किनारे किया। इसके बाद रास्ता सामान्य हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)