UGC विवाद सुलझाने के लिए भाजपा के पास 4 रास्ते:जानिए सवर्णों की नाराजगी दूर करके, दलित-पिछड़ों को कैसे साधेगी

Nov 19, 2026 - 05:44
0
UGC विवाद सुलझाने के लिए भाजपा के पास 4 रास्ते:जानिए सवर्णों की नाराजगी दूर करके, दलित-पिछड़ों को कैसे साधेगी
भाजपा के सामने एक बात साफ हो चुकी है कि UGC मुद्दे पर पूरा सवर्ण समाज यानी ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, कायस्थ वगैरह न केवल नाराज हैं, बल्कि इससे चुनाव में अच्छा-खासा नुकसान भी होगा। यही वजह है कि 30-31 अक्टूबर को लखनऊ में यूपी कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा- चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही UGC विवाद का निपटारा कर दिया जाएगा। सवाल है कि निपटारा होगा कैसे…? सोर्स बताते हैं कि पार्टी 4 रास्तों पर विचार कर रही है। ये 4 रास्ते क्या हैं? हर रास्ते के फायदे-नुकसान क्या हैं? इस आधार पर भाजपा कौन-सा रास्ता चुन सकती है? जानेंगे आज यूपी एक्सप्लेनर में… लेकिन, पहले ये जान लेते हैं कि UGC मुद्दे से चुनावी नुकसान की आशंका कैसे पुख्ता हुई…? UGC मुद्दे पर सवर्णों की नाराजगी जगजाहिर है। फिर भी भाजपा मानकर चल रही थी कि ये चुनावी मुद्दा नहीं बनेगा। घूम-फिरकर सवर्णों को भाजपा के साथ ही आना पड़ेगा। लेकिन तमाम सर्वे, फीडबैक और चिंतन बैठकों में चुनावी नुकसान की बात उठने लगी। फिर MLC चुनाव रिजल्ट ने इस पर आखिरी मुहर लगा दी। भाजपा को सपा से करीब 36 हजार कम वोट मिले। इतना ही नहीं, ऐसे हजारों बैलेट पेपरों पर 'UGC Roll Back' और ‘UGC के नियम वापस लो, फिर बात करो’ जैसे नारे लिखे थे। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन बैलेट पेपर के वोट खारिज कर दिए। लेकिन, पढ़े-लिखे युवाओं के इन तेवरों से भाजपा समझ गई कि ये मुद्दा विधानसभा चुनाव में गड़बड़ कर सकता है। अब जानिए भाजपा के पास इससे निपटने के क्या रास्ते हैं… सुप्रीम कोर्ट 29 जनवरी, 2026 को UGC के नए नियमों को स्थगित कर चुका है। अगले आदेश तक 2012 के नियम लागू रखने का निर्देश दे चुका है। यानी अंतरिम तौर पर पुरानी व्यवस्था ही लागू है। सरकार अदालत में कहेगी कि 2012 के नियमों में जरूरी बदलाव करके संतुलित व्यवस्था बनाई जा सकती है। फायदा नुकसान चुनावी पेच कहां फंसेगा: भाजपा को अपने परंपरागत सवर्ण समर्थकों के बीच राहत मिल सकती है। लेकिन, दलित और पिछड़े वर्गों में उसकी सामाजिक न्याय वाली छवि को नुकसान पहुंचने का जोखिम रहेगा। यह पहले रास्ते से थोड़ा अलग है। सरकार सुप्रीम कोर्ट में नए नियमों का मजबूती से बचाव करने के बजाय उनकी खामियों को स्वीकार कर लेगी। नए नियम लागू होने पर सवर्णों से भेदभाव की आशंका को देखकर इसे सुप्रीम कोर्ट से निरस्त हो जाने देगी। फायदा नुकसान चुनावी पेंच कहां फंसेगा: भाजपा के लिए यह राजनीतिक रूप से सुविधाजनक रास्ता हो सकता है। सवर्णों को राहत मिलाने का सीधा संदेश जाएगा, साथ ही नियम निरस्त होने की सीधी जिम्मेदारी भाजपा सरकार पर नहीं आएगी। हालांकि, विपक्ष सरकार के दलित-पिछड़े वर्ग विरोधी होने का नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर सकता है। UGC की नियामक प्रक्रिया के तहत सरकार खुद नए नियमों को वापस या निरस्त कर दे। फायदा नुकसान चुनावी पेंच कहां फंसेगा: इससे सवर्ण समाज की नाराजगी एक झटके में खत्म हो जाएगी, लेकिन दलित और पिछड़ी जातियां विरोध का नया मोर्चा खोल देंगी। सपा इसे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज पर हमले की तरह प्रचारित करेगी। यह सबसे ज्यादा संतुलित विकल्प है। UGC पुराने और नए नियमों की समीक्षा करके एक नया सर्कुलर जारी करे। इसमें जातिगत भेदभाव रोकने की व्यवस्था भी रहे और किसी भी वर्ग के छात्र के साथ अन्याय या नियमों के दुरुपयोग की आशंका भी न रहे। फायदा नुकसान चुनावी पेंच कहां फंसेगा: यह भाजपा के लिए सबसे बड़ा संतुलन बनाने वाला विकल्प हो सकता है। इससे वह कह सकती है कि उसने न किसी वर्ग के अधिकार छीने और न किसी वर्ग की आशंकाओं को नजरअंदाज किया। लेकिन, नए सिरे ये नियम तैयार कराने पर सभी सामाजिक वर्ग संतुष्ट हो जाएंगे, यह गारंटी नहीं है। भाजपा कौन सा रास्ता चुनेगी… --------------------------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User