तीन युवक दुकान से आईफोन-15 लेकर फरार,VIDEO:सीतापुर में मोबाइल देखने पहुंचे, ग्राहकों की भीड़ के बीच चोरी
सीतापुर के तंबौर थाना इलाके में मोबाइल खरीदने के बहाने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दुकान पर पहुंचे तीन युवक आईफोन-15 लेकर फरार हो गए। दुकान पर ग्राहकों की अधिक भीड़ होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार ने फुटेज के आधार पर पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, तंबौर कस्बे के गांजर चौराहा स्थित मां वैष्णो टेलीकॉम पर बीते दिन दोपहर करीब एक बजे तीन युवक मोबाइल खरीदने के बहाने पहुंचे थे। दुकान से आईफोन-15 लेकर फरार उस समय दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों ने पहले मोबाइल देखने के बहाने दुकानदार को बातचीत में उलझाया। इसी दौरान मौका पाकर कथित तौर पर दुकान से आईफोन-15 लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद दुकानदार अमलेश शर्मा को मोबाइल गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन युवक संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आए। इसके बाद दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड दुकानदार अमलेश शर्मा के मुताबिक, तीनों युवक मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान पर आए थे। ग्राहकों की भीड़ के बीच मौका पाकर आईफोन लेकर निकल गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भी इस तरह की वारदातों को लेकर चिंता है। अब पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की चुनौती है। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)