रिश्वत लेते पकड़े गए पंचायत सचिव मनीष भंडारी निलंबित:विजिलेंस की गिरफ्तारी के बाद विभाग ने की कार्रवाई

Nov 18, 2026 - 19:28
0
रिश्वत लेते पकड़े गए पंचायत सचिव मनीष भंडारी निलंबित:विजिलेंस की गिरफ्तारी के बाद विभाग ने की कार्रवाई
मथुरा में भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस टीम के हाथों रंगे हाथ पकड़े गए पंचायत सचिव मनीष भंडारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद बुधवार को जिला पंचायत राज विभाग ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने सचिव के निलंबन की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस आगरा की टीम ने पंचायत सचिव मनीष भंडारी को राजीव भवन के गेट पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से पंचायत राज विभाग में खलबली मच गई थी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की गई। बताया गया है कि पंचायत सचिव मनीष भंडारी अंडीग ग्राम पंचायत में तैनात थे। ग्राम पंचायत क्षेत्र में परफॉर्मेंस ग्रांट से नाली और खरंजा निर्माण के कार्य कराए गए थे। इन्हीं विकास कार्यों के एवज में सचिव द्वारा ठेकेदार से रिश्वत की मांग किए जाने का आरोप है। ठेकेदार की शिकायत के बाद विजिलेंस आगरा की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और सचिव को एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया। विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद पंचायत सचिव पर विभागीय कार्रवाई की तलवार भी लटक रही थी। आखिरकार जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस टीम द्वारा पकड़े गए पंचायत सचिव मनीष भंडारी को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पंचायत राज विभाग में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User