पोलैंड के क्राको शहर में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत:15 घायल; पुलिस ने हमलावर को गोली मारी; सेना जैसी वर्दी पहनकर आया था आरोपी

Nov 08, 2026 - 04:38
0
पोलैंड के क्राको शहर में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत:15 घायल; पुलिस ने हमलावर को गोली मारी; सेना जैसी वर्दी पहनकर आया था आरोपी
पोलैंड के क्राको शहर में शनिवार को गोलीबारी हुई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 24 साल का एक युवक कार से मेन मार्केट स्क्वायर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चलाने लगा। हमलावर ने सेना जैसी वर्दी, हेलमेट और बॉडी आर्मर पहन रखा था। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हमलावर को गोली मारकर घायल कर दिया। अस्पताल में हमलावर का इलाज जारी है। उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। गोलीबारी के बाद की 5 तस्वीरें हमलावर ने अलग-अलग जगह पर लोगों को निशाना बनाया क्राको शहर की पुलिस की प्रवक्ता कैटार्जिना सिस्लो ने बताया कि हमलावर के पास एक बड़ी बंदूक थी, जिसका इस्तेमाल सेना में किया जाता है। पुलिस को उसकी कार से कई और हथियार और गोलियां भी मिली हैं। घायल होने के बाद भी वह लगातार गोली चला रहा था। क्राको पोलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां हर साल करीब डेढ़ करोड़ पर्यटक आते हैं। इनमें से ज्यादातर शहर के मेन स्क्वायर घूमने पहुंचते हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावर कार लेकर मेन स्क्वायर के आसपास घूमता रहा और अलग-अलग जगहों पर लोगों को निशाना बनाया। इसलिए कई जगहों पर लोग घायल हुए। हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है। पोलैंड में बंदूक रखने का चलन बढ़ रहा है पोलैंड की आबादी करीब 3.7 करोड़ है। यहां करीब 4.11 लाख लोगों के पास बंदूक रखने का लाइसेंस है। हाल के वर्षों में बंदूक रखने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। पोलैंड में इस तरह की सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं कम होती हैं। हालांकि, अक्टूबर में देश के माजोविया इलाके के तीन स्कूलों में चार दिन के भीतर हमले हुए थे। इनमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। घायलों में बच्चे भी शामिल थे। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गोलीबारी के दौरान कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों की तारीफ की। राष्ट्रपति कारोले नवरोत्स्की ने मृतकों, घायलों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… सर्बिया में इजराइली दूतावास के बाहर पुलिसकर्मी पर हमला: नाबालिग चाकू लेकर पहुंचा, ‘अल्लाहु अकबर’ का नारा लगाकर अटैक किया; पुलिस ने मार गिराया सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में बुधवार को इजराइली दूतावास के बाहर एक नाबालिग ने दो चाकू लेकर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User