पीलीभीत में MP के CM मोहन यादव का दौरा कल:साक्षी आश्रम में 40 मिनट रुकेंगे, स्वामी प्रेम सुगंध से करेंगे मुलाकात

Nov 11, 2026 - 19:08
0
पीलीभीत में MP के CM मोहन यादव का दौरा कल:साक्षी आश्रम में 40 मिनट रुकेंगे, स्वामी प्रेम सुगंध से करेंगे मुलाकात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को पीलीभीत आएंगे। वह पूरनपुर स्थित साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से मुलाकात करेंगे। उनका कार्यक्रम करीब 40 मिनट का होगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। DM और SP ने तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों के लिए बुधवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा आश्रम पहुंचे। अधिकारियों ने हेलीपैड, आश्रम परिसर और मुख्यमंत्री के आने-जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया। शाम 4:20 बजे बरेली रवाना होंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गुरुवार दोपहर करीब 3:40 बजे साक्षी फाउंडेशन आश्रम परिसर में उतरेगा। स्वामी प्रेम सुगंध से मुलाकात के बाद वह शाम करीब 4:20 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली के लिए रवाना होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव ने बताया कि दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को साक्षी फाउंडेशन आश्रम की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा और वहां पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User