जरूरत की खबर- क्या खाली पेट चाय-कॉफी पीना ठीक है:डाइटीशियन से समझें क्या कहता है साइंस, चीनी–दूध मिलाकर पीने के फायदे-नुकसान

Nov 15, 2026 - 15:53
0
जरूरत की खबर- क्या खाली पेट चाय-कॉफी पीना ठीक है:डाइटीशियन से समझें क्या कहता है साइंस, चीनी–दूध मिलाकर पीने के फायदे-नुकसान
‘कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया’ के एक सर्वे के मुताबिक, 84% भारतीय नियमित रूप से चाय-कॉफी पीते हैं। इनमें कई लोग ऐसे हैं, जिनके दिन की शुरुआत खाली पेट सीधे चाय-कॉफी पीने से होती है। किसी को सुबह की पहली चुस्की सुकून देती है, तो किसी को इससे सुस्ती दूर करने और तरोताजा महसूस करने में मदद मिलती है। लेकिन खाली पेट चाय–कॉफी पीना कुछ लोगों के लिए परेशानी भी पैदा कर सकता है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में समझेंगे कि सुबह चाय-कॉफी पीना कितना सही है। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- अमृता मिश्रा, सीनियर डाइटीशियन, दिल्ली सवाल- ज्यादातर लोग सुबह खाली पेट चाय-कॉफी पीते हैं। क्या यह सेहत के लिए सही है? जवाब- इसका असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोगों को खाली पेट चाय-कॉफी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसेकि- हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि खाली पेट चाय-कॉफी पीते ही हर किसी को नुकसान होगा। इसका असर व्यक्ति की कैफीन सहन करने की क्षमता, पीने की मात्रा और पेट की स्थिति पर निर्भर करता है। सवाल- खाली पेट चाय-कॉफी पीने पर शरीर में क्या होता है? जवाब- इससे शरीर में कई बदलाव हो सकते हैं, जैसेकि- ये असर इस बात पर भी निर्भर करता है कि चाय-कॉफी दूध और चीनी के साथ पी है या बिना इनके पी है। सवाल- खाली पेट चाय-कॉफी पीने के क्या फायदे हैं? जवाब- खाली पेट चाय कॉफी के फायदे तभी हैं, जब ये बिना दूध-चीनी के पी जाए। खासतौर पर सुबह ब्लैक कॉफी पीना बहुत फायदेमंद है। ग्राफिक में सभी फायदे देखिए- सवाल- खाली पेट चाय-कॉफी पीने के नुकसान क्या हैं? जवाब- खाली पेट चाय-कॉफी पीने से आमतौर पर जो नुकसान होते हैं, वो दूध-चीनी के साथ इसे पीने पर होते हैं। ग्राफिक में देखिए- सवाल- खाली पेट चाय-कॉफी से एसिडिटी, गैस या पेट में जलन क्यों बढ़ती है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या खाली पेट चाय-कॉफी पीने से स्ट्रेस, घबराहट या हार्ट रेट बढ़ सकता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- खाली पेट चाय-कॉफी पीने से ब्लड शुगर पर क्या असर होता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- दूध–चीनी के साथ और दूध–चीनी के बिना चाय पीने में क्या फर्क है? जवाब- दोनों के शरीर पर अलग-अलग प्रभाव होते हैं। दूध-चीनी वाली चाय में एक्स्ट्रा कैलोरी और शुगर होती है, जबकि काली चाय में कैलोरी बहुत कम होती है और एंटीऑक्सिडेंट ज्यादा मात्रा में मिलते हैं। मुख्य फर्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- ब्लैक कॉफी और मिल्क-शुगर वाली कॉफी पीने में क्या फर्क है? जवाब- दोनों में कैफीन होता है, लेकिन कैलोरी, शुगर और न्यूट्रिशन के मामले में दोनों अलग हैं। ब्लैक कॉफी में कैलोरी लगभग न के बराबर होती है, जबकि दूध-चीनी वाली कॉफी में एक्स्ट्रा कैलोरी और शुगर होती है। दाेनों के बीच फर्क ग्राफिक में देखिए- सवाल- किन लोगों को खाली पेट चाय-कॉफी पीने से बचना चाहिए? जवाब- जिन्हें एसिडिटी, गैस्ट्रोएसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) या पेट में जलन की समस्या रहती है, उन्हें खाली पेट चाय-कॉफी पीने से बचना चाहिए। सवाल- चाय-कॉफी पीने का सही समय क्या है? जवाब- इसका बेहतर समय सुबह उठने के 30-60 मिनट बाद या नाश्ते के बाद होता है। इसे मिड-मॉर्निंग यानी सुबह 10-11 बजे भी पी सकते हैं। दोपहर के बाद चाय-कॉफी पीने से बचना बेहतर है, क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन रात की स्लीप क्वालिटी को प्रभावित कर सकती है। सवाल- चाय-कॉफी से अलग मॉर्निंग एनर्जी के बेहतर विकल्प क्या हैं? जवाब- रातभर सोने के बाद शरीर को हाइड्रेशन और पोषण की जरूरत होती है। इसके लिए सुबह उठकर नींबू पानी जैसे ड्रिंक ले सकते हैं। सुबह एनर्जी के लिए बेहतर विकल्प ग्राफिक में देखिए- सवाल- नाश्ते और चाय-कॉफी के बीच कितना गैप होना चाहिए? जवाब- नाश्ता करने के लगभग 30-60 मिनट बाद चाय या कॉफी पीना बेहतर माना जाता है। इससे पाचन पर कम असर पड़ता है, एसिडिटी का रिस्क घटता है और न्यूट्रिशंस के अवशोषण में बाधा कम होती है। सवाल- एक दिन में कितनी चाय-कॉफी पीना सुरक्षित है? जवाब- आमतौर पर स्वस्थ वयस्कों के लिए 2-4 कप चाय या 2-कप कॉफी सुरक्षित मानी जाती है। कुल कैफीन सेवन लगभग 400 मिलीग्राम प्रतिदिन से अधिक नहीं होना चाहिए। ………………………. यह खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- खाना खाने के बाद मीठे की क्रेविंग:डॉक्टर से समझिए शरीर शुगर क्यों मांगता है, मीठे की लत छुड़ाने के 8 टिप्स कुछ लोग हर मील के बाद मिठाई, चॉकलेट, चाय या कोल्ड ड्रिंक लेना पसंद करते हैं। शुरुआत में यह आदत स्वाद और खुशी से जुड़ी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह सेहत के लिए परेशानी बन सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User