मेरठ में 14 नवंबर को पूर्व सैनिक रैली होगी:सीएम योगी के मुख्य अतिथि बनने की संभावना, चार जिलों के सैनिक और परिवार शामिल होंगे

Nov 11, 2026 - 16:41
0
मेरठ में 14 नवंबर को पूर्व सैनिक रैली होगी:सीएम योगी के मुख्य अतिथि बनने की संभावना, चार जिलों के सैनिक और परिवार शामिल होंगे
मेरठ में 14 नवंबर को वेस्ट यूपी सब-एरिया की ओर से मेगा पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का आयोजन कुलवंत सिंह स्टेडियम में होगा। इसमें मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के पूर्व सैनिकों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। हालांकि, उनके आगमन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। परतापुर हवाई पट्टी और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से परतापुर हवाई पट्टी पहुंचने और वहां से सड़क मार्ग के जरिए रैली स्थल तक जाने की संभावना है। रैली में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए पूर्व सैनिकों के योगदान, देश की सुरक्षा में उनकी भूमिका और उनके परिवारों के सम्मान को प्रमुखता दी जाएगी। आयोजन में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के पहुंचने की संभावना है। वेस्ट यूपी सब-एरिया की इस मेगा रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 14 नवंबर को होने वाले इस आयोजन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार जिलों के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भागीदारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User