लखनऊ में समरीन के बॉयफ्रेंड ने जेल में लगाई फांसी:बाथरूम में तौलिया के फंदे से लटका मिला शव, होटल की 10वीं मंजिल से गिरी थी युवती

Nov 19, 2026 - 12:05
0
लखनऊ में समरीन के बॉयफ्रेंड ने जेल में लगाई फांसी:बाथरूम में तौलिया के फंदे से लटका मिला शव, होटल की 10वीं मंजिल से गिरी थी युवती
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित समरीन हत्याकांड के आरोपी बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल उर्फ देव ने गुरुवार को जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जेल के बाथरूम में तौलिया के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर हुई थी समरीन की मौत दरअसल, 14 अक्टूबर को 24 वर्षीय समरीन की होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। घटना के दिन वह अपने बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल के साथ होटल में रुकी थी। दोनों ने दोपहर करीब 12 बजे होटल में चेक-इन किया था। शाम करीब 6:30 बजे समरीन होटल की 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई थी। उसकी मौत के बाद अवनीश मौके से फरार हो गया था। दो दिन बाद कोर्ट में किया था सरेंडर समरीन की मौत के मामले में आरोपी अवनीश घटना के बाद से फरार था। घटना के दो दिन बाद उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। गुरुवार को जेल के बाथरूम में उसका शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल जेल प्रशासन और पुलिस घटना की जांच में जुटे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User