लखनऊ में दीपावली मिलन समारोह:क्षेत्र प्रचारक बोले, संघर्षों के बावजूद पर्वों ने देश को एकजुट रखा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) लखनऊ महानगर की ओर से मंगलवार को सीएमएस, गोमती नगर विस्तार परिसर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1300 लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा और मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक अनिल रहे। इस दौरान मलूकपीठाधीश्वर संत राजेंद्र दास का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। क्षेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि देश ने अनेक संघर्षों का सामना किया, लेकिन भारतीय पर्वों ने सांस्कृतिक एकता को बनाए रखा। हमारे त्योहारों के पीछे समाज और राष्ट्र को एकजुट रखने का संदेश छिपा है। वहीं, डॉ. दिनेश शर्मा ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव की चमक आज पूरी दुनिया में फैल रही है। उन्होंने अंडमान-निकोबार स्थित सेलुलर जेल का उल्लेख करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनकी गौरवगाथाओं को भी याद किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)