कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव:इटावा में पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा, आगे की जांच जारी
इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के धरवार गांव में गुरुवार को एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। फिलहाल महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, महिला पंखे के कुंदे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थी। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद वह पुलिस बल और धरवार चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बताया गया कि घटना के समय महिला कमरे में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। सास-ससुर जब अंदर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। महिला की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। उसका करीब दो साल का एक बेटा है। पति ओला-उबर चलाते हैं, जबकि देवर बाहर रहकर नौकरी करता है। घटना के समय घर में सास-ससुर और ननद मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)