18 करोड़ से हिंडन विहार में बनेगा शॉपिंग ऑर्किड:दुधेश्वर नाथ कॉरिडोर के लिए शिफ्ट दुकानों को मिलेगी इस ऑर्किड में दुकानें
गाजियाबा मे दुधेश्व नाथ मंदिर को नाथ कॉरिडोर बनाने के लिए मंदिर के आस पास की दुकानों का स्थल बदलना था। जिसके लिए नगर निगम द्वारा हिंडन विहार में 8000 मीटर भूमि में 2 मंजिला ऑर्किड बनाने के लिए आज महापौर सुनीता दयाल ने विधिवत रूप से शिलान्यास कर कार्य शुरू कराया है। इस ऑर्किड में128 दुकान, 64 दुकान प्रथम तल व 64 दुकान द्वितीय तल व 9 गोदाम, पार्किंग व शौचालय बनेंगे। व्यापार करने वालों को मिलेगा फायदा मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि जिससे वहां व्यापार करने वाले व्यक्तियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो सके व अपना व्यापार को आगे भी बढ़ाए। इस ऑर्किड को बनाने के लिए 1 वर्ष का समय लगेगा उसके बाद भगवान दूदेश्वर नाथ कॉरिडोर का सफलतापूर्वक कार्य पूर्ण किया जाएगा। हिंडन विहार में यह ऑर्किड बनाये जाने से वहाँ के आस पास की स्थिति में भी बदलाव किया जाएगा उस क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था को भी सुचारू किया जाएगा। जिससे व्यापारियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही प्रशासन द्वारा भगवान दूदेश्वर नाथ कॉरिडोर बनाने के लिए दुकान शिफ्टिंग का चिन्हीकरण किया जा चुका है यह ऑर्किड तैयार होने के बाद हिंडन विहार में दुकाने दी जाएंगी। महापौर सुनीता दयाल ने हिंडन विहार ऑर्किड के बराबर में बाहर भगवान बाल्मीकि सभागार का भी निरीक्षण किया। इस सभागार को भी कब्जा मुक्त करवाया था जिसको महापौर ने देखा और हस्तांतरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर जल्द जनता के कार्यक्रम हेतु बुकिंग शुरू करने के निर्देश दिए। भव्यता के साथ बनेगा महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यह शॉपिंग ऑर्किड बहुत ही भव्यता के साथ बनाया जाएगा। इसकी लागत भी 18 करोड़ की है, यह ऑर्किड साफ सन्दर रूप देकर बनाया जाना है जिससे शहर की सुंदरता और बढ़ाई जा सके। इन दुकानों के बनाये जाने के बाद भगवान दूदेश्वर नाथ कॉरिडोर का भव्य निर्माण शुरू हो जाएगा और दूदेश्वर नाथ कॉरिडोर के लिए यह ऑर्किड बनाया जाना बहुत ही आवश्यक था जिसका निर्माण कार्य आज नारियल फोड़कर किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)