कैनवा 1271 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी:22% स्टाफ पर असर; CEO बोलीं- 13 साल में सबसे कठिन समय

Nov 04, 2026 - 16:11
0
कैनवा 1271 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी:22% स्टाफ पर असर; CEO बोलीं- 13 साल में सबसे कठिन समय
ऑनलाइन डिजाइन और पब्लिशिंग प्लेटफॉर्म कैनवा ने अपने वर्कफोर्स में 22% से ज्यादा की कटौती का ऐलान किया है। कंपनी के इस फैसले से कम से कम 1,271 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, उनका रोल बदलेगा या फिर उन्हें सेंट्रल हब्स में रिलोकेट किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से ऑस्ट्रेलिया की इस जानी-मानी टेक कंपनी में यह बड़ा बदलाव हो रहा है। 13 साल के इतिहास का सबसे कठिन समय कैनवा की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) मेलानी पर्किन्स ने कर्मचारियों को भेजे एक नोट में बताया कि सिडनी स्थित इस कंपनी की ग्रोथ एक दशक में पहली बार सुस्त हुई है। उन्होंने इस रीऑर्गनाइजेशन को कंपनी के 13 साल के इतिहास का सबसे कठिन समय बताया है। पर्किन्स ने लिखा कि नई टेक्नोलॉजी लोगों के क्रिएट करने के तरीके और उनकी उम्मीदों को बदल रही है। मैं इस कठिन फैसलों पर पहुंची हूं कि छोटे बदलाव काफी नहीं होंगे। कैनवा में क्यों हुई छंटनी और रीस्ट्रक्चरिंग? छोटे ग्रुप्स में काम करेगी कंपनी, हाइब्रिड कल्चर में बदलाव पर्किन्स ने बताया कि कैनवा को अब एक सिंपल बिजनेस बनाना होगा और छोटी टीमों के साथ काम पर लौटना होगा। कंपनी में नीश स्पेशलाइजेशन यानी खास तरह की एक्स्पर्टीज वाले रोल कम होंगे। इसके साथ ही कंपनी की प्रोडक्ट टीमों के लिए सिडनी मुख्य बेस बनेगा। जनवरी से ज्यादातर हाइब्रिड कर्मचारियों को हफ्ते में दो से तीन दिन ऑफिस आकर काम करना होगा। IPO की तैयारी और नाजुक फाइनेंशियल कंडीशन कैनवा शेयर बाजार में लिस्टिंग यानी IPO लाने की तैयारी कर रही है। ऐसे समय में इस बड़े रीऑर्गेनाइजेशन ने कंपनी को एक नाजुक फाइनेंशियल बैलेंस में ला खड़ा किया है। साल 2021 में कैनवा की वैल्यूएशन 40 बिलियन डॉलर के हाई पर पहुंच गई थी। हालांकि, 2022 में टेक शेयरों में बिकवाली के दौरान यह गिरकर लगभग 26 बिलियन डॉलर रह गई थी। हालांकि बाद में इसकी वैल्यू में सुधार हुआ, लेकिन हालिया उथल-पुथल का इस पर क्या असर पड़ेगा, यह अभी साफ नहीं है। मेलानी ने 19 साल की उम्र में शुरू किया था कैनवा साल 2008 में जब फेसबुक तेजी से पॉपुलर हो रहा था, तब 19 साल की मेलानी पर्किन्स को लगा कि ट्रेडिशनल डिजाइन टूल्स को सीखने में सालों लग जाते हैं। उन्होंने डिजाइन सॉफ्टवेयर को सिंपल, ऑनलाइन और कोलैबोरेटिव यानी सहयोगी बनाने का सोचा। फ्यूजन बुक्स: मेलानी ने क्लिफ ओब्रेक्ट के साथ मिलकर पहला प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। कैनवा की शुरुआत (2013): साल 2013 में कैमरन एडम्स टीम में शामिल हुए और तीनों ने मिलकर 'Canva' की शुरुआत की। इसका मकसद लोगों के लिए लोगो, पोस्टर और बिजनेस कार्ड डिजाइन करना और आसान बनाना था, जहां यूजर्स फोटो अपलोड कर प्रीसेट फिल्टर और फॉन्ट से डिजाइन कस्टमाइज कर सकें। निवेशकों की चिंता: क्या AI से रिटर्न मिलेगा? AI के दौर ने जहां बड़े पैमाने पर नौकरियां छीनी हैं, वहीं निवेशक अब यह सवाल भी उठा रहे हैं कि AI में हो रहे भारी-भरकम निवेश से कंपनियों को वित्तीय मुनाफा कब और कैसे मिलेगा। क्या होता है 'सॉफ्टवेयर कैनिबलाइजेशन'? जब कोई नई तकनीक जैसे AI टूल्स-Claude किसी पुरानी कंपनी या सॉफ्टवेयर के बने-बनाए बिजनेस और डिमांड को खुद ही खत्म करने लगती है, तो इसे टेक इंडस्ट्री की भाषा में 'कैनिबलाइजेशन' कहते हैं। कैनवा जैसी कंपनियों को खतरा है कि लोग अलग से डिजाइन टूल्स का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे AI टूल्स से ही अपने काम पूरे कर लेंगे। ये खबर भी पढ़ें… अमेजन ने 250 कर्मचारियों को निकाला: 28 अक्टूबर की सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज से बताया, जनवरी में 16 हजार लोगों को हटाया था टेक और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने डिवाइसेज और सर्विसेज यूनिट से करीब 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस छंटनी की पुष्टि कर दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी ने हाल ही में नए किंडल ई-रीडर्स, टैबलेट्स और 5 नए एलेक्सा-पावर्ड स्मार्ट डिवाइसेज लॉन्च किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User