जरूरत की खबर- HbA1c से ज्यादा जरूरी फास्टिंग इंसुलिन टेस्ट:30 के बाद रेगुलर कराएं, एंडोक्रोनोलॉजिस्ट से जानें यह क्यों जरूरी

Nov 14, 2026 - 04:45
0
जरूरत की खबर- HbA1c से ज्यादा जरूरी फास्टिंग इंसुलिन टेस्ट:30 के बाद रेगुलर कराएं, एंडोक्रोनोलॉजिस्ट से जानें यह क्यों जरूरी
आज वर्ल्ड डायबिटीज डे है। ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ (WHO) के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 83 करोड़ लोगों को डायबिटीज है। यह समस्या अचानक एक दिन या महीने में विकसित नहीं होती। नियोनेटल डायबिटीज जैसे कुछ दुर्लभ मामलों को छोड़ दें तो यह बीमारी सालों में धीरे-धीरे बढ़ती है। इसकी एक बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब डायबिटीज धीरे-धीरे विकसित होती है, तो कई लोगों को इसका पता अचानक कैसे चलता है? इसका जवाब इस बात में छिपा है कि आप ब्लड शुगर की जांच के लिए कौन-सा टेस्ट करवाते हैं। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में डायबिटीज से जुड़े ब्लड टेस्ट के बारे में विस्तार से बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. अभिनव कुमार गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट, एंडोक्रोनोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- HbA1c टेस्ट क्या है? यह कैसे किया जाता है? जवाब- इसे पाॅइंटर्स से समझिए- सवाल- फास्टिंग इंसुलिन टेस्ट क्या है? ये कैसे किया जाता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- डायबिटीज का शक होने या अमूमन इसकी संभावना चेक करने के लिए कौन-सा टेस्ट किया जाता है? जवाब- डायबिटीज का शक होने पर आमतौर पर कुछ बेसिक टेस्ट किए जाते हैं, जैसेकि- फास्टिंग ब्लड शुगर (FBS): इसमें 8-12 घंटे उपवास के बाद खाली पेट शुगर लेवल मापा जाता है। पोस्टप्रांडियल ब्लड शुगर (PPBS): यह टेस्ट खाने के 2 घंटे बाद किया जाता है। इससे खाने के बाद का ग्लूकोज लेवल पता चलता है। HbA1c टेस्ट: यह पिछले 2–3 महीनों का औसत ब्लड शुगर दिखाता है। ये तीनों टेस्ट सबसे कॉमन हैं और प्राइमरी जांच के लिए पर्याप्त माने जाते हैं। सवाल- अब डॉक्टर ये क्यों कह रहे हैं कि HbA1c टेस्ट से ज्यादा जरूरी फास्टिंग इंसुलिन टेस्ट है? जवाब- HbA1c टेस्ट पिछले 2-3 महीनों का औसत ब्लड शुगर लेवल बताता है, जबकि फास्टिंग इंसुलिन टेस्ट शरीर में इंसुलिन के स्तर की जानकारी देता है। सवाल- टेस्ट में HbA1c नॉर्मल आया तो क्या टेंशन की जरूरत नहीं है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- टेस्ट में HbA1c नॉर्मल आया, लेकिन फास्टिंग इंसुलिन हाई आया तो क्या टेंशन की बात है? जवाब- HbA1c नॉर्मल, लेकिन फास्टिंग इंसुलिन हाई होना शुरुआती चेतावनी है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत है। इसका मतलब है कि भविष्य में डायबिटीज का जोखिम है। अभी शुगर नॉर्मल रह सकती है, पर मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। समय रहते डाइट, एक्सरसाइज और वेट कंट्रोल करना जरूरी है। सवाल- टेस्ट में HbA1c और फास्टिंग इंसुलिन, दोनों नॉर्मल आया मतलब सब ठीक है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- फास्टिंग इंसुलिन कितना हो तो फिक्र करनी चाहिए? जवाब- इसकी सामान्य रेंज लैब और टेस्टिंग मेथड के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। कई लैब में इसकी रेफरेंस रेंज लगभग 2 से 25 µIU/mL तक होती है। वहीं डॉ. रॉबर्ट लस्टिग अपनी किताब ‘मेटाबॉलिकल’ में लिखते हैं कि फास्टिंग इंसुलिन का स्तर 10 µIU/mL से कम होना बेहतर है। उनके मुताबिक, 15 µIU/mL से ज्यादा स्तर इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत हो सकता है। सवाल- डायबिटीज का पता अक्सर देर से क्यों चलता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- अकसर लोग सिर्फ फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट ही करवाते हैं? लेकिन क्या ये काफी है? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- फास्टिंग ब्लड शुगर नार्मल आया? फास्टिंग ब्लड शुगर ज्यादा आया? सवाल- किन लोगों को फास्टिंग इंसुलिन टेस्ट जरूर करवाना चाहिए? जवाब- कुछ लोगों को फास्टिंग इंसुलिन टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। इसे ग्राफिक में देखिए- सवाल- डायबिटीज से बचाव के लिए कौन-सी लाइफस्टाइल में क्या बदलाव जरूरी हैं? जवाब- इसके लिए ये सभी बदलाव जरूरी हैं- ********************** ग्राफिक्स- महेंद्र वर्मा …………………. यह खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- डायबिटीज में हार्ट डिजीज का रिस्क ज्यादा: खतरे के 6 संकेत दिखें तो अस्पताल जाएं, हर डायबिटिक के लिए 9 सावधानियां साल 2023 में मेडिकल जर्नल 'द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्राेनोलॉजी' में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 10.1 करोड़ लोगों को डायबिटीज है। वहीं लगभग 13.6 करोड़ लोग प्री-डायबिटिक हैं। पूरी खबर पढ़िए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User