हत्या के प्रयास के मामले में चार लोग पकड़े गए:पुरानी रंजिश में परिवार पर किया था हमला, हथियार गंगा में फेंकने की बात कबूली
बलिया की बैरिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने 10 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर चारों को पुलिस क्लब तिराहे के पास पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लल्लन यादव, पुत्र स्वर्गीय गौरी यादव और रंजु देवी, पत्नी अवधेश यादव, निवासी मिश्र की मठिया थाना बैरिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर को मनीष कुमार यादव और अनीश कुमार यादव ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 8 नवंबर की रात करीब 8 बजे पुरानी रंजिश और जमीन विवाद में 12 लोगों ने लाठी-डंडे और रॉड से जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस दौरान शिकायतकर्ता और परिवार के लोगों को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों पर गाली-गलौज करने और चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुख्यालय में अधिकारी से मिलने जा रहे थे आरोपी पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को सूचना मिली कि मामले से जुड़े चार लोग बलिया में किसी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने जा रहे हैं। उपनिरीक्षक मुकेश कुमार की टीम ने पुलिस क्लब तिराहे के पास से उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि केस दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद पकड़े जाने के डर से वे किसी बड़े अधिकारी के सामने पेश होने जा रहे थे। गंगा नदी में हथियार फेंकने की बात कही पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर हथियारों की तलाश में उन्हें मांझी पुल लेकर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुल के बीच में इशारा कर बताया कि उन्होंने अपने-अपने हथियार गंगा नदी में फेंक दिए थे। 11 नवंबर को पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों और दोनों बाल अपचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें अदालत भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)