अक्षय नवमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब:18 कोस मथुरा वृंदावन परिक्रमा में बनी मानव श्रृंखला,5 लाख से ज्यादा भक्त कर चुके परिक्रमा
कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी जिसे अक्षय नवमी कहा जाता है को मथुरा वृंदावन में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। 18 कोस की परिक्रमा में भक्तों की मानव श्रृंखला बन गई है। देर रात से ही भक्त परिक्रमा कर रहे हैं और राधे राधे कहते हुए आगे बढ़ रहे हैं। अक्षय नवमी पर्व पर महिलाएं आंवला के वृक्ष का पूजन कर रही हैं। अक्षय नवमी पर लगती है परिक्रमा अक्षय नवमी पर्व पर ब्रज में परिक्रमा का विशेष महत्व है। यहां मथुरा वृंदावन और गरुड़ गोविंद की 18 कोस 54 किलोमीटर की परिक्रमा लगाई जाती है। इसे जुगल जोड़ी की परिक्रमा कहते हैं। भक्त आधी रात से ही परिक्रमा दे रहे हैं। इस दौरान परिक्रमा में पड़ने वाले मंदिरों के भी वह दर्शन करते हैं। कंस वध से पहले दी थी भगवान कृष्ण ने परिक्रमा मान्यता है कि द्वापर में भगवान श्री कृष्ण भाई बलराम के साथ जब कंस का वध करने के लिए मथुरा आए तो इससे पहले उन्होंने ब्रजवासियों के साथ आए वृंदावन से परिक्रमा शुरू की। जो मथुरा और गरुण गोविंद हो कर वृंदावन में आकर पूरी की थी । तभी से ब्रज में अक्षय नवमी पर परिक्रमा दी जाती है। इसके साथ ही दशमी को कंस वध करने के बाद फिर भगवान कृष्ण ने मथुरा से फिर परिक्रमा दी। इसीलिए देव उठावनी एकादशी पर भी परिक्रमा लगाई जाती है। आंवला की हुई पूजा अक्षय नवमी पर्व पर आंवला के वृक्ष का भी पूजन किया जाता है। महिलाएं आंवला के वृक्ष का पूजन करती हैं। कहा जाता है कार्तिक महात्म्य के बाद जब श्रृष्टि की समाप्ति हो गई तब ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तप किया। ब्रह्म जी के तप से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने कहा आपकी सभी मनोकामना पूरी हो। जिसके कारण ब्रह्मा जी के खुशी के आंसू निकल आए और उसकी एक बूंद पृथ्वी पर गिरने लगी। इन्हीं आंसू की बूंदों का आंवला पेड़ बना। जिसे पृथ्वी की सबसे पहली वनस्पति कहा जाता है। अक्षय नवमी के दिन आंवला के वृक्ष का पूजन करने से गोदान का फल मिलता है। कहा जाता है इस दिन से ही सतयुग की शुरुआत होती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)