धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों को अपने हाथों से चाय पिलाई:बेंती राजभवन में श्रीराम कथा के तीसरे दिन सुबह भ्रमण पर निकले, राजा भैया की मां से मिले

Nov 19, 2026 - 13:10
0
धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों को अपने हाथों से चाय पिलाई:बेंती राजभवन में श्रीराम कथा के तीसरे दिन सुबह भ्रमण पर निकले, राजा भैया की मां से मिले
प्रतापगढ़ में कुंडा के बेंती राजभवन में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन गुरुवार सुबह धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अलग ही अंदाज देखने को मिला। सुबह-सुबह राजभवन परिसर में भ्रमण के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और सेवादारों से मुलाकात की। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को अपने हाथों से चाय दी। राजा भैया की मां मंजुल राजे से भी मुलाकात की। देखें 3 तस्वीरें… अचानक अपने बीच धीरेंद्र शास्त्री को देखकर श्रद्धालु उत्साहित हो उठे। उन्होंने भक्तों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके साथ ही राजभवन में सेवा कार्य में लगे सेवादारों से भी मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया। श्रीराम कथा के भव्य आयोजन के बीच धीरेंद्र शास्त्री का यह सहज और आत्मीय रूप श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया। अपने हाथों से चाय पिलाते और भक्तों के बीच समय बिताते धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को देखकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। राजभवन बेंती में सुबह का यह नजारा लोगों के लिए यादगार बन गया। कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच पूज्य सरकार की इस आत्मीयता की खूब चर्चा हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User