अग्निवीरों का कार्यकाल 2 साल बढ़ा:अब 6 साल नौकरी कर सकेंगे, 25% को परमानेंट करने का नियम बना रहेगा; देश में 3.18 लाख अग्निवीर
अग्निवीरों का कार्यकाल 4 साल की बजाय 6 साल कर दिया गया है। वे आगे भी सेवा जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें तय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को यह ऐलान किया। मौजूदा व्यवस्था में एक बैच में भर्ती होने वाले अग्निवीरों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25% को स्थाई और बाकी 75% को सर्विस से बाहर कर दिया जाता है। 25% को स्थाई करने का नियम पहले की ही तरह रहेगा। बचे हुए 75% को ही 2 साल और नौकरी का मौका मिलेगा, यानी वे कुल 6 साल तक नौकरी कर सकेंगे। इन्हें पहले से ज्यादा सैलरी और भत्ते भी दिए जाएंगे। फिलहाल देश की तीनों सेनाओं (थलसेना, नौसेना और वायुसेना) में करीब 3.18 लाख अग्निवीर सेवा दे रहे हैं। दिसंबर तक 18,300 अग्निवीरों का कार्यकाल पूरा होना था आंकड़ों के मुताबिक 31 दिसंबर तक पहले बैच के करीब 18,300 अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। ये पहले बैच में भर्ती हुए 24,400 अग्निवीरों का करीब 75% हैं। पहले तय योजना के मुताबिक नवंबर के मध्य से 75% अग्निवीरों को चरणबद्ध तरीके से सेवा से बाहर किया जाना था। नई व्यवस्था के तहत अब इन्हें दो साल का अतिरिक्त समय मिलेगा। यह सेवा विस्तार अग्निवीरों की सहमति से होगा। एयरफोर्स ने पहले बैच के 712 अग्निवीरों को बनाए रखने का फैसला किया पिछले महीने भारतीय वायुसेना ने अपने पहले अग्निवीर वायु बैच के 2,850 रिक्रूट्स में से 712 को नियमित सेवा में बनाए रखने का फैसला किया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)