ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़ में कार से नमक की चोरी,वीडियो वायरल

रानी की सराय/ आजमगढ़: अजब आजमगढ़ में चोरी का गजब मामला सामने आया है. आजमगढ़ जिले के रानी की सराय कस्बे के बाजार में कार से आए एक युवक बाजार में एक दुकान के बाहर से नमक की बारह बोरियां गाड़ी में भरकर फरार हो गए. चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस खबर को सुनने के बाद हर कोई अचंभा हो गया है कार में भला कोई नमक क्यों चुराएगा.

देश विदेश में हीरे जवाहरात क़ीमतों साजो सामान की बड़ी बड़ी चोरियों , फ़िल्मों में हाईटेक चोरियों की खबरें, आपने बहुत देखी सुनी होंगी. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि कोई कार में नमक चुरा कर ले गया तो आपको अजीब लगेगा. लेकिन इस प्रकार की अजब-ग़ज़ब चोरी की वारदात शनिवार बीती देर रात के रानी की सराय क़स्बे से सामने आई है. कस्बे में इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जो रानी की सराय के निजामाबाद मोड पर स्थित है दुर्गेश किराना स्टोर की दुकान से शनिवार की बीती रात को एक कार से चोर ने किराना की दुकान के बाहर रखें 12 नमक की बोरियां उठा ले गये। एक सप्ताह पूर्व इसी कस्बे के स्टेशन मोड के पास नमक की चोरी का वीडियो भी सामने आया था जिसमें चोर एक-एक करके 20 बोरी चुरा ले गया।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!