ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़: 12वीं तक के सभी स्कूल 17 मई तक रहेंगे बंद

आजमगढ़। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों को 16 व 17 मई को बंद करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर 16 व 17 मई को तेज लू चलने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में नर्सरी से कक्षा-12 तक के समस्त परिषदीय, स्व-वित्तपोषित मान्यता प्राप्त, सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई० एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों में 2 दिन के लिए शिक्षण कार्य बन्द रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!