ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेनोब्रेन जोनल कंपटीशन में आजमगढ़ का जलवा…मोहम्मद उस्मान और अदिति सिंह ने जीता खिताब!

आजमगढ़। ब्रेनोब्रेन पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता 2024 के तहत गोरखपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में जोनल कंपटीशन का आयोजन हुआ। इसमें पूर्वांचल के कई जिलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें ब्रेनोब्रेंन आजमगढ़ के 85 बच्चे शामिल हुए। 26 बच्चों को चैंम्पियन ट्रॉफी 28 बच्चों को गोल्ड मेडल तथा 25 बच्चों को सिल्वर मेडल का खिताब मिला। आजमगढ़ से मोहम्मद उस्मान खान और अदिति सिंह ने चैंम्पियन ऑफ़ चैंम्पियंस का खिताब जीत लिया। बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन से ब्रेनोब्रेन आजमगढ़ ने पूरे पूर्वांचल में पहला स्थान हासिल किया। ब्रेनोब्रेन के डायरेक्टर अनुराग खेतान ने बताया कि प्रतियोगिता में अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, बस्ती, गोंडा और गोरखपुर के बच्चों ने भाग लिया था प्रतियोगिता सुबह 9.30 बजे शुरू हुई। इसके बाद शाम को 5.30 बजे परिणाम घोषित किया गया। इसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों का परिणाम 90 प्रतिशत रहा। आजमगढ़ फ्रेंचाइजी और पूर्वी उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर गरिमा बरनवाल ने बताया कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए समय-समय पर इस तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इससे बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं का भी ज्ञान होता है इससे बच्चों को अपने टाइम मैनेजमेंट में भी बहुत सहायता होती है। जो भविष्य में उनके करियर में खास सहायक होती है। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए गरिमा बरनवाल ने अनुराग खेतान, डी एन सिंह, अनूप सिंह, मधु राय, रीना राय एवम आजमगढ़ के सभी अभिभावक का धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!