ब्रेकिंग न्यूज़

आजमगढ़: दबंगों का दुस्साहस, दुकानदार सहित तीन लोगों को पीटा, एक की मौत

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर में मामूली विवाद को लेकर हमलावरों ने दुकानदार समेत तीन लोगों पर लाठी, डंडा, चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है। नत्थूपुर में कयामुद्दीन की जनरल स्टोर की दुकान है। किसी ने दुकान के गेट पर च्यूइंग गम को खाकर चिपका दिया था। रविवार की रात जब कुछ सामान लेने के लिए अहमद दुकान पर पहुंचा तो च्यूइंग गम उसके कपड़े में चिपक गया। इस बात को लेकर दुकानदार और अहमद के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अहमद के साथ आए लोगों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। घटना में दुकानदार अब्दुल कलाम (50), अबुजर और अराफात घायल हो गए। तीनों को सूचना के बाद पुलिस व अन्य लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अब्दुल कलाम को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य दोनों का उपचार कराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अब्दुल की मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!