ब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी, झाड़ू पूरा गांव का रहने वाला है सुधीर श्रीवास्तव

(फरिहा) आजमगढ़ । निजामाबाद थाना क्षेत्र के  फरिहा चौकी अंतर्गत रेलवे क्रॉसिंग फरीहा माल गोदाम के समीप बुधवार की सुबह टहल रहे लोगों ने रेलवे ट्रैक पर लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का छत विछत शव देखा, जिसकी सूचना स्थानिक पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल को दिया गया, जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस वह लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, काफी मशक्कत के बाद पता चला कि सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा स्थित झाड़ू पूरा गांव का रहने वाले सुधीर श्रीवास्तव उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र विनोद श्रीवास्तव रात को ट्रेन पड़कर लखनऊ जा रहे थे की संदिग्ध परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर गिर गए हैं, जिससे मौके पर ही मृत्यु हो गई, दुर्घटना आउटर सिग्नल के अंदर का है ‌। इस वजह से जीआरपी आजमगढ़ की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया ।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!