ब्रेकिंग न्यूज़

छह माह के लिए जिला बदर अपराधी अवैध तमन्चा करातूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ के थाना- रानी की सराय क्षेत्र के आँवक मोड़ कोटिला से रविवार को जिला बदर अपराधी अवैध तमन्चा करातूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष रानी की सराय प्रदीप कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा आंवक मोड़ कोटिला से जिला बदर अपराधी अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र एहसान निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष को समय करीब आठ बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से 01 देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 96/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल्ला को अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू – राजस्व) आजमगढ़ द्वारा दिनाँक 23.02.2024 से 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था। इसके बाद भी वह अपने घर के आसपास घूम रहा था। अभियुक्त के ऊपर चार मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!