ब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर आजमगढ़ मार्ग पर ट्रेलर और अर्टिका कार की आमने सामने हुई टक्कर, एक की मौत , प्रधान सहित 5 लोग घायल

आजमगढ़ पटवध से बबलू राय की रिपोर्ट : आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धनचुला गांव के पास रविवार को शाम लगभग 4:00 बजे ट्रेलर और अर्टिका कार की आमने-सामने की टक्कर में अर्टिका कार सवार एक की मौत हो गई। वही प्रधान सहित 5 लोग घायल हो गए । घायलों को आजमगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आर्टिका कार में सवार रामनयन पुत्र चौथी उम्र लगभग 45 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत गई । घायलों में अच्छेलाल पुत्र नंदलाल 23 वर्ष, सुरेश पुत्र बूटन 50 वर्ष, दयाराम ग्राम प्रधान पुत्र स्वर्गीय श्याम नारायन यादव 40 वर्ष, मुराली पुत्र लालू प्रसाद 50 वर्ष ,राजेश पुत्र मानकी 42 वर्ष , घायल हो गए । बता दे की दोहरीघाट से गांव के मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करके ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ अर्टिगा कार में सवार होकर घर के लिए जा रहे थे की गांव से 2 किलोमीटर पहले जमीन धनछुला गांव के पास आजमगढ़ की तरफ से आ रही ट्रेलर जो पाइप लादी हुई थी अनियंत्रित होकर आर्टिका कार में जोरदार टक्कर मार दी । वही जीयनपुर कोतवाली पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है ।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!