ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्तार अंसारी की हुई मौत

बांदा         पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा के अस्पताल में मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी को जेल में दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले गुरुवार शाम बांदा जेल में बंद पूर्व सांसद व बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की तबीयत दिल का दौरा पड़ने से बिगड़ गई है. सूचना मिलने पर बांदा के डीएम व एसपी जेल पहुंचे. उनके निर्देश पर मुख्तार को आनन फानन में बांदा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जेल के एक अधिकारी के मुताबिक, मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. सूत्रों की मानें तो पेट में गैस व यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के कारण दो दिन पहले भी पूर्व सांसद को मेडिकल कॉलेज अस्पताल जे जाया गया था.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!