राजनीति

West Bengal Elections 2026: ‘TMC और BJP की लड़ाई में बंगाल के युवाओं का नुकसान’, सिलीगुड़ी में रोजगार के मुद्दे पर गरजे खरगे

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पहले राज्य में बड़े कारखाने और योजनाएं आती थीं।

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में इसी हफ्ते गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को विधानसभा चुनाव के पहले फेज का मतदान होने वाला है, लेकिन चुनाव के पहले राजनीतिक पार्टियों के आरोप-प्रत्यारोपों से बंगाल में सियासी सरगर्मी काफी बढ़ गई है. इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बंगाल में युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला किया है.

उन्होंने कहा कि टीएमसी और भाजपा की लड़ाई का नुकसान पश्चिम बंगाल के युवाओं को उठाना पड़ रहा है. यहां के युवा रोजगार के लिए अपना घर छोड़कर दूसरे प्रदेशों में जाने को मजबूर हैं, जिसके जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं.

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान दौरा रद्द, पचपदरा रिफाइनरी में आग की वजह से स्थगित हुआ लोकार्पण

बंगाल की हालत के लिए केंद्र में मोदी और राज्य में ममता जिम्मेदारः खरगे

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘टीएमसी और भाजपा के झगड़े की वजह से पश्चिम बंगाल के युवा कमजोर हो गए हैं. उन्हें नौकरियां नहीं मिल रही. वे नौकरी की तलाश में हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे जैसे शहरों में जा रहे हैं.’

उन्होंने पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार अच्छी है तो बंगाल के युवा अपना घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर क्यों हैं? उन्होंने कहा, ‘अगर पीएम मोदी बंगाल का भला चाहते हैं तो यहां के बच्चे बाहर होटलों में क्यों काम करते हैं. वे बाहर जाकर छोटा-मोटा काम करते हैं. बंगाल के युवाओं की ये हालत किसी ने बनाकर रखी है तो वो केंद्र में पीएम मोदी और राज्य में ममता बनर्जी हैं.’

पहले देश की हर योजना बंगाल से शुरू होती थीः खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल पहले देश का बहुत प्रगति करने वाला राज्य था. बंगाल में बहुत विकास हो रहा था. यहां बड़े-बड़े कारखाने थे. देश की पहली आईआईटी कोलकाता में आई, पहला आईआईएम कोलकाता में आया. देश की हर योजना पहले इसी प्रदेश में आती थी, लेकिन अब भाजपा और टीएमसी की लड़ाई ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः दीदी की महिला सेना की काट में बीजेपी ने खेला ‘तुरुप का पत्ता’… क्या इस बार वुमन वोटर करेगी खेला!

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!