आजमगढ़

बदरका ईदगाह में गूंजी एकता की आवाज:आज़मगढ़ में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर, गुड्डू जमाली और धर्मेंद्र यादव ने दी मुबारकबाद

आज़मगढ़ जनपद के बदरका स्थित ईदगाह में ईद-उल-फितर का पावन अवसर अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। नमाज़ अदा करने के बाद विधान परिषद सदस्य शाह आलम गुड्डू जमाली ने सभी क्षेत्रवासियों को दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी सौहार्द, एकता और प्रेम का संदेश दिया।इस अवसर पर आजमगढ़ के लोकप्रिय सांसद धर्मेंद्र यादव, सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी और समाज में अमन-चैन बनाए रखने का संकल्प लिया।शाह आलम गुड्डू जमाली की सादगी, मिलनसार व्यक्तित्व और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की लोगों ने खुलकर सराहना की। उन्होंने अपने आवास पर आए सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो उनके जनसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है।वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव के कार्यों और उनके नेतृत्व की भी लोगों ने प्रशंसा की। क्षेत्र के विकास, सामाजिक एकता और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता को सराहा गया।ईदगाह में अदा की गई नमाज़ ने पूरे क्षेत्र में भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया। यह पावन अवसर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को और मजबूत करने का माध्यम भी साबित हुआ।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!