राजनीति

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान

असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने 22 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले पार्टी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी, जबकि पहली लिस्ट 3 मार्च को ही जारी कर दी गई थी. इस लिस्ट में राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में इन उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में कोकराझार विधानसभा से मानिक चंद्र ब्रह्म, बायोखुंगरी से सपाली मारक, पर्बत झोरा से मोहम्मद अशर्फुल इस्लाम शेख, धुबरी से बेबी बेगम, जलेश्वर से आफताब उद्दीन, अभयपुरी से प्रदीप सरकार, सिडली चिरांग से मेतिलाल नरजरी, चेंगा से अब्दुर रहीम अहमद, पाकाबेटबारी से जाकिर हुसैन सिकदर, बकसा से जगदीश मधही, तमुलपुर से रफी, उदलगुरी से सोरे, लहरीघाट से आसीफ मोहम्मद नजर, नौगांव बताड्रवा, दुर्वभ चमुआ, नदौर से सुनील छेत्री, रोंगोनाडी से जोयंतो खउंद, लखीमपुर से घाना बुरागोहेन, डकुआखाना से अनंद नराह, मकुम से सिबानाथ चेतिया, खुमतई से रोसेलीना टिर्की, होवरघाट से संजीब टेरोंन और अलगापुर कटलीचेर्रा से जुबैर अनम मजुमदार को टिकट दिया गया है. 

असम में आचार संहिता लागू, इस दिन होंगे चुनाव

केंद्रीय चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली के विज्ञान भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया था कि असम में चुनाव के लिए नोटिफिकेशन सोमवार (16 मार्च, 2026) को जारी किया जाएगा. इसके बाद 23 मार्च, 2026 तक चुनाव के लिए नॉमिनेशन भरे जाएंगे. 24 मार्च, 2026 को नॉमिनेशन्स की स्क्रूटनी की जाएगी. स्क्रूटनी के बाद अगर किसी उम्मीदवार को अपना नाम चुनाव से वापस लेना हो तो वे गुरुवार (26 मार्च, 2026) तक ले सकते हैं.

इसके बाद गुरुवार (9 अप्रैल, 2026) को असम में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी. इसके बाद 4 मई, 2026 को असम चुनाव में पड़े वोटों की गिनती और चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी. चुनावी तारीखों की घोषणा के बाद से पार्टी सिलसिलेवार तरीके से अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रही है. 

यह भी पढ़ें: 9 अप्रैल से असम में होंगे विधानसभा चुनाव, कब आएंगे नतीजे? जानें पूरा शेड्यूल

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!