Azamgarh news :पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्ट रहेगा सुबह 6:00 से शाम 6:00 तक


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
शंकर तिराहा से चौक चौराहा, पुरानी कोतवाली होते हुए पहाड़पुर तिराहा की तरफ जाने वाले तीन पहिया/चार पहिया व माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
पहाड़पुर तिराहा से पुरानी कोतवाली, चौक चौराहा से होते हुए शंकर तिराहा, बड़ादेव की तरफ जाने वाले तीन पहिया, चार पहिया व माल वाहक वाहनो का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
काली चौरा से कोट चौराहा होते हुए हर्रा की चुंगी की तरफ जाने वाले चार पहिया व माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
हर्रा की चुंगी से कोट चौराहा से होते हुए काली चौरा की तरफ जाने वाले चार पहिया व माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
पाण्डेय बाजार से होते हुए पुरानी सब्जी मण्डी, लाल डिग्गी, शंकर तिराहा, बड़ादेव की तरफ जाने वाले चार पहिया व माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
बड़ादेव, शंकर तिराहा, लाल डिग्गी, पुरानी सब्जी मण्डी से होते हुए पाण्डेय बाजार की तरफ जाने वाले चार पहिया व माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
करतालपुर तिराहा से ब्रह्मस्थान, पाण्डेय बाजार, पहाड़पुर की तरफ भारी मालवाहक वाहन का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।
मऊ रोड शंकर तिराहा से सिधारी पुल की तरफ भारी मालवाहक वाहन का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा ।



