Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना अतरौलिया पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर यह आरोप लगाया गया कि एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 093/2026 धारा 137(2), 87, 127(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।
दिनांक 10.03.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह का0 महेश सरोज के साथ मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त अनीश पुत्र अनिल निवासी ग्राम चिस्तीपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को छितौनी मोड़ से समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।



